ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लाडवा सीट से सीएम सैनी आगे, अंबाला कैंट पर अनिल विज पीछे, जानें ताजा अपडेट

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर मतगणना का काम जारी है। ताजा रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़ों को पार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने चुनाव आयोगी की वेबसाइट पर नतीजों को देरी से दिखाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करानेवाली है।

सैनी वोटों से आगे

इस बीच लाडवा सीट पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से 9671 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के मेवा सिंह दूसरे स्थान पर हैं। नायब सिंह सैनी  36613 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह 26,942 वोट हासिल कर चुके हैं। यहां मतगणना जारी है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह चीमा 5395 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अनिल विज 500 वोटों से पीछे

वहीं अंबाला कैंट सीट की बात करें तो यहां से हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री अनिल विज फिलहाल पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवरा 20443 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए है जबकि अनिल विज 545 वोटोंसे पीछे चल रहे हैं। अनिल विज को अभी 19898 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार परविंदर पाल 7227 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8बजे से शुरू हुई। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई और फिर ईवीएम से गिनती शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही थी लेकिन बाद मतगणना के अगले दौर बीजेपी कांग्रेस के आगे निकल गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *