ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

असलहा लेकर जाने के दौरान फटा बम, दो घायल

बीरभूम जिले के नलहटी थाना अंतर्गत सरधा गांव में रविवार सुबह स्कूटर पर बम और आग्नेयास्त्र लेकर जाने के दौरान हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। बम विस्फोट में घायल बदमाशों की पहचान मुकुलेशुद्दीन अली और शेख राहुल के रूप में हुई है। इन लोगों का घर मारग्राम और रामपुरहाट थाने के जयकृष्णपुर गांव में है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों ही पेशेवर अपराधी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लोगों के पास से गोलियों से भरा एक आग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह तकरीबन 11 बजे नलहटी के सरधा गांव के पेट्रोल पंप के पास मुकुलेशुद्दीन शेख और राहुल शेख एक स्कूटर पर बम और जिंदा गोला-बारूद ले जा रहे थे। इसी दौरान बम फटने से दोनों बदमाश घायल हो गए। बम धमाके की आवाज पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने घायलों को बचाया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और तलाशी लेने पर एक लोडेड बंदूक बरामद हुई।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि ये दोनों बदमाश बम और आग्नेयास्त्रों के साथ कहीं हमला करने वाले थे। उसी समय उनके पास जो बम था वह फट गया और वे स्वयं घायल हो गये। उन्हें बचा लिया गया और इलाज के लिए नलहाटी ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *