ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोल्ड केयर की जॉनी सिन्स के साथ साझेदारी, नजर आएगा रणवीर सिंह का मजाकिया अंदाज

देश के प्रमुख हेल्थ एवं वेलनेस ब्रांड बोल्ड केयर ने अपने अनूठे कैम्पेन हैशटैग टेक बोल्ड केयर ऑफ हर की अगली कड़ी के तहत इंटरनेट की जानी-मानी हस्ती जॉनी सिन्स की साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत बोल्ड केयर की नई विज्ञापन फिल्म ‘टेक बोल्ड केयर ऑफ हर’ तैयार है। इस फिल्म में बोल्ड केयर के सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट एक्सटेंड डिले स्प्रे को दिखाया गया है। बोल्ड केयर के को-फाउंडर और अभिनेता रणवीर सिंह इस विज्ञापन में मजाकिया अंदाज में टेलीशॉपिंग होस्ट की भूमिका में हैं।

इस साझेदारी के साथ रणवीर और जॉनी सिन्स कॉमेडी का तड़का लगाते हैं। इस फिल्म में तन्मय भट्ट, देवैया बोपन्ना और उनकी टीम की क्रिएटिव सोच और अय्यप्पा केएम का निर्देशन है। इसके निर्माता अर्लीमैन फिल्म्स हैं। बोल्ड केयर के को-फाउंडर रजत जाधव ने उम्मीद जताई है कि इस विज्ञापन फिल्म को लोग पसंद करेंगे। उल्लेखनीय है कि बोल्ड केयर को जुलाई, 2020 में लॉन्च किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *