ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फर्जी पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार ,खुद को पुलिस अधिकारी बताकर करता धोखाधड़ी

फर्जी पुलिस निरीक्षक को वालीव पुलिस स्टेशन की क्राइम डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

महेंद्र कुमार हेमाराम पुरोहित की एक मोबाइल फोन की दुकान है। उसकी दुकान पर आकर एक व्यक्ति ने कहा कि,वह एक मोबाइल फोन खरीदना चाहता है और 1 लाख 60 हजार रुपये का गैलेक्सी जेड फोल्ड -5 मोबाइल खरीदा। और एक लाख दस हजार रुपए बैंक खाते में एनईएफटी के माध्यम से पैसा जमा कराने का फर्जी मैसेज दिखाया। बाकी रकम 50,000 रुपये का पोस्ट-डेटेड चेक देकर दिया। लेकिन बाद में दुकानदार को पता चला कि खाते में पैसे जमा ही नही हुए और चेक भी बाउंस हो गया।

महेंद्र कुमार पुरोहित की शिकायत पर वालीव पुलिस अज्ञात अभियुक्त के ऊपर धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने जांच के बाद मोहम्मद फैजुल अबुल हसन शेख (28) को वसई पूर्व के भोईदा पाडा से हिरासत में लिया।अभियुक्त की तलाशी ली गई तो,उसके पास से बैग में पुलिस निरीक्षक द्वारा उपयोग की जाने वाली 3 खाकी वर्दी,1 पिक-अप,3 गोल बैरी कैप,मुंबई पुलिस के नाम वाली गोल टोपी,एक हथकड़ी,स्टील बकल के साथ लाल बेल्ट,उच्च गुणवत्ता वाली एयर गन, पुलिस विभाग का पहचान पत्र,पुलिस कांस्टेबल पद का स्कैन किया हुआ नियुक्ति पत्र भी,पुलिस विभाग से संबंधित कुल 30 से अधिक सामान बरामद किये गये हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख 60 हजार रुपये कीमत का मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी किया करता था।आरोपी फैजुल हसन शेख के खिलाफ दर्ज 2 मामले वालीव पुलिस रिकार्ड में पहले से दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *