ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मप्र विस चुनाव के लिए भाजपा ने पांचवी सूची जारी की, 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी इस सूची में 12 महिलाएं हैं। इनमें ग्वालियर पूर्व से माया सिंह, हट्टा से उमा खटीक, रैगाव से प्रतिमा बागरी, चित्रांगी से राधा सिंह, मंडला संपतिया उईके, बालाघाट से मौसम बिसेन, खंडवा से कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना से छाया मोरे, नेपानगर से मंजू राजेन्द्र दादू, बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, धार से नीना विक्रम वर्मा, अंबेडकर नगर -महू से उषा ठाकुर हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा इससे पहले चार सूची जारी कर चुकी है, जिसमें 136 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इस तरह अब तक 228 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है। सिर्फ दो उम्मीदवार के नामों की घोषणा होना बाकी है। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *