ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा नेता चंद्रेश सिंह का निधन

भाजपा नेता चंद्रेश सिंह का शनिवार रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। छात्र राजनीति से लेकर सक्रिय राजनीति में सरल स्वभाव की वजह से वह एक चर्चित चेहरा कानपुर के थे। अचानक उनके निधन से उनके शुभचिंतकों एवं रिश्तेदारों में शोक की लहर है।

उनकी युवाओं की बीच अच्छी पकड़ थी। छात्रनीति के बाद से वह तीन दशक समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय रहे। हालांकि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिए थे।

उल्लेखनीय है कि चंद्रेश सिंह सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे और मौजूदा समय में भाजपा के साथ आ गये थे। चंद्रेश नब्बे के दशक में डीएवी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष बने थे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में मुलायम सिंह यादव आए थे। जिसके बाद से वह समाजवादी से जुड़ गये। कई वर्षों तक समाजवादी पार्टी के कानपुर जिला अध्यक्ष रहे। चंद्रेश सिंह ने कुछ माह पहले निकाय चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

चन्द्रेश बीते दो वर्ष से सपा की राजनीति में हाशिए पर चल रहे चंद्रेश के भाजपा में आने से शहर की ठाकुर बिरादरी के वोट का गणित बदल गया था। डीएवी कॉलेज की छात्र राजनीति से उभरे चंद्रेश छात्र संघ अध्यक्ष रहते हुए भी चर्चा में रहे चंद्रेश सिंह की नेता जी मुलायम सिंह से सीधी बातचीत होती थी। अपनी सक्रियता के चलते वह सपा में जिले के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे। लेकिन दो साल पहले बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या की घटना के बाद से वह सपा की राजनीति में हाशिए पर चले गए थे। हालांकि उन्होंने भाजपा का झंडा उठा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *