ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रदेश मंत्री व विधायक के नेतृत्व में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जनवरी मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी रविवार सुबह दंतेश्वरी मंदिर परिसर पहुंचे। चैतराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मंदिर पहुंचे और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर बस्तर की अराध्य मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर की सफाई में अपना योगदान दिया।

जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिला अध्यक्ष और विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में दंतेवाड़ा के नगर अंतर्गत समस्त मंदिरों में स्वच्छता अभियान 22 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं, उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के साथ ही अब संपूर्ण नगर में हर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *