ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र किया वितरित

नवादा जिले के कौआकोल में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत चावल, श्रीराम मंदिर चित्र एवं निमंत्रण पत्र को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखण्ड के कौआकोल, रानीबाजार एवं तरौन गांव में रविवार को वितरण किया गया।

जय श्रीराम के उद्घोष के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर अक्षत चावल एवं आमंत्रण पत्र का वितरण करते हुए लोगों से राम मंदिर का दर्शन करने की अपील किया। साथ ही 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का भी आह्वान किया। बजरंग दल के जिला सह संयोजक मुकेश कुमार ने कहा कि भव्य राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी सनातनी धर्म के लोग अपने अपने घरों में एवं मंदिरों में 22 जनवरी को दीप जलाकर आरती का कार्यक्रम करें। मौके पर बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक राजेश कुमार,प्रखण्ड सह संयोजक राहुल शुक्ला,दीपक विद्यार्थी,मनोहर ठाकरे,कुन्दन कुमार,पंकज पंडित,विकास कुमार लाली,सूरज साहू,उमेश पंडित,रौनक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *