ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है। उस घटना में भी वह राजनीतिक लाभ लेना चाहती है जिसमें पूरी की पूरी गलती भाजपा सरकार की होती है। कोई पूछे जाकर जो परिवार था उसने कितनी बार न्याय की गुहार लगाई, न्याय क्यों नहीं मिला ? न्याय न देने के लिए जिम्मेदार लोग भी इस घटना का अपराधी है।

यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही। वह सोमवार को मैनपुरी के करहल स्थित बरनाहल पहुंचे थे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लोग हैं वे जातीय जनगणना को लेकर बहुत खुश हैं। भाजपा के अंदर जो पीडीए के लोग हैं वे भी कास्ट सेंसस (जाति जनगणना) चाहते हैं। इससे बड़ी जीत और क्या हो सकती है।

इससे पूर्व अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नेताजी यहां के परिवारों से जुड़े रहे और नेताजी वो नेता रहे जिन्होंने लोकतंत्र, समाजवाद और सेकुलरिज्म को बचाने का काम किया। एक जमीनी नेता, एक धरती के नेता जो लोगों की भावनाओं को समझते थे। वो सबके सुख-दुःख में रहे, उसका परिणाम ये रहा कि नेताजी को यहां की जनता ने ऊंचाइयों तक पहुंचाया, हम उन्हें याद करते हैं। ऐसे नेता कभी-कभी धरती पर आते हैं।

उल्लेखनीय है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी जनपद के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान सपा अध्यक्ष बरनाहल स्थित ग्राम डालपुर गए। जहां पार्टी नेताओं और स्थानीय जनता से मिले। बरनाहल में अखिलेश यादव स्वर्गीय आर्यदीप शाक्य, विजेंद्र कुमार शाक्य एवं अतुल कुमार सविता को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों से मिले और संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *