ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोदी की गारन्टी के साथ सबको जोड़ रही भाजपा : सुभाष यदुवंश

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारन्टी के साथ यात्रा देश के विकास में सबकी भागीदारी के लिए सबको जोड़ रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को गांव, मोहल्ले, चौपालों तक पहुंचा रही है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा समर्थ-सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के मंत्र के साथ जन-जन से जुड़़ रही है। यात्रा के माध्यम से हर गांव में लाभार्थियों का सम्मान और विभिन्न योजनाओं से अब तक छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करते हुए उन्हें आवास, पेयजल, रोजगार व चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मंगलवार को राजधानी लखनऊ के प्रियदर्शनी काॅलेज, एलजी गोदाम के पास फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

इसी तरह प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह एत्मादपुर आगरा, प्रतिभा शुक्ला रायबरेली, सतीश चन्द्र शर्मा बाराबंकी, असीम अरुण कन्नौज, धर्मवीर प्रजापति आगरा, डाॅ. जीएस धर्मेश आगरा तथा सुरेश पासी अमेठी की यात्रा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *