ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनुराग ठाकुर ने कहा-राजस्थान में बनेगी भाजपा की सरकार, कांग्रेस के कुशासन से मिलेगी मुक्ति

केंद्रीय सूचना और प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। राज्य के लोगों को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने यहां एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में यह बात कही। ठाकुर शनिवार को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। वो जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना हो गए। वे मेयो कॉलेज के स्पोर्टस डे इनोग्रेशन में शामिल होने के लिए आए हैं।

केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है और कल केवल नतीजे आने बाकी हैं। मतगणना में साफ हो जाएगा कि मतदाताओं ने कांग्रेस सरकार के कुशासन को खत्म कर दिया है। जनता का इंतजार खत्म होगा और प्रदेशवासियों को गहलोत सरकार के कुशासन से मुक्ति मिल जाएगी। जनता ने कमल खिलाने के लिए भाजपा को आशीर्वाद दिया है। आमजन को एक दिन का इंतजार करना होगा, उसके बाद उन्हें गहलोत सरकार के कुशासन से मुक्ति मिल जाएगी।

ठाकुर ने कहा कि दावे और झूठे वादे कांग्रेस की पुरानी आदत है। पांच साल पहले भी राहुल गांधी ने राजस्थान की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वे केवल वादे ही रहे। कांग्रेस के सारे वादे खोखले साबित होते हैं। कांग्रेस का चेहरा राजस्थान समेत पांचों राज्यों में बेनकाब हो चुका है। जनता ने चुनाव में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ वोट दिया है। कांग्रेस का करंट पूरी तरह खत्म हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *