ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह ने मानी हार

 देश की वीआइपी सीट रायबरेली में अभी परिणाम आना बाकी है, मतगणना अपने अंतिम चरण में है। हालांकि इसी बीच भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से अपनी हार मान ली है। उन्होंने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह जनता की सेवा में निरन्तर लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनसे कोई त्रुटि हुई है तो वह क्षमा प्रार्थी हैं।

दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया में एक पत्र जारी कर अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने लिखा ‘मैंने रायबरेली की जनता की विनम्रतापूर्वक खूब परिश्रम करके सेवा की, फिर भी मुझसे अपनी सेवाओं के दौरान मन वचन कर्म से कोई त्रुटि रह गयी हो तो हम रायबरेली वासियों से क्षमा प्रार्थी हैं।

उन्होंने पार्टी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा चुनाव खूब अच्छे से लड़ा, लेकिन निर्णय हमारे आपके हाथ में नहीं था। जनता भगवान स्वरुप होती है। उसका जो भी आदेश होगा,सिर माथे पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *