ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी उमराव सिंह धर्मशाला, डालीगंज लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को प्रदेश में सभी संगठनात्मक मंडलों, शक्तिकेन्द्रों और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों ने सुना।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि ‘‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत” अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और मतदाताओं से निरन्तर सम्पर्क व संवाद कायम रखें।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, विधायक डा.नीरज बोरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और महानगर महामंत्री सुनील यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *