ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भिवंडी में डायपर फैक्टरी में लगी आग , कोई हताहत नहीं

 भिवंडी तालुका के सरावली एमआईडीसी इलाके में स्थित सदाशिव हाईजीन प्राइवेट लिमिटेड की डायपर बनाने वाली फैक्टरी में मंगलवार तड़के आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर हैं। आग अभी पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी है।

आग लगते ही सभी कर्मचारी तत्काल बाहर निकल गए। इस वजह से जनहानि नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *