ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

5,696 अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू, 4 जुलाई । वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2024 पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है क्योंकि पांच दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की ह, जबकि 5,696 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था वीरवार को जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

5696 यात्रियों का एक और जत्था आज जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। इनमें से 2028 यात्री 97 वाहनों के सुरक्षा काफिले में सुबह 3.13 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए जबकि 3.668 यात्री 122 वाहनों के एक अन्य सुरक्षा काफिले में सुबह 3.40 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान, पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए।

पिछले साल यात्रा के पहले पांच दिनों में करीब 50,000 तीर्थयात्री पवित्र गुफा पहुंचे थे। मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *