ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बलिया से सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय पर हेट स्पीच का मुकदमा दर्ज

समाजवादी पार्टी से बलिया लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि टिकट मिलने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में प्रथम आगमन पर उन्होंने हेट स्पीच दी।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बलिया के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय शनिवार को पहली बार जिला मुख्यालय पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा था कि यदि चुनाव में धांधली हुई तो मतगणना स्थल से या तो उनकी या कलेक्टर की लाश बाहर आएगी। आरोप है कि इसके अलावा भी उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकाल व कार्यों को लेकर टिप्पणी की। यही नहीं इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य शत्रुता, घृणा व वैमनस्य संपरिवर्तित करने एवं आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया में असम्यक असर डालने व जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्य निर्वाहन में बाधा एवं क्षति कारित करने से संबंधित उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था।

पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल से जारी बयान के मुताबिक कोतवाली में मिली तहरीर के आधार पर सपा के लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के विरुद्ध धारा 171 एफ, 189, 186, 505 (2) आईपीसी व धारा 125, 136 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *