ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हनुमानगढ़ी में साधु की गला दबाकर हत्या

थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में मुख्य द्वार के पास के कमरे में एक नागा साधु की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हत्या कर अभियुक्त फरार हो गया। इस घटना से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने घटना स्थल को देखा और सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया।

पुलिस ने बताया कि नागा साधु राम सहारे दास शिष्य दुर्बल दास उम्र लगभग 44 वर्ष की गला दबाकर देर रात हत्या कर दी गई है। जिसकी जानकारी गुरुवार की सुबह मिली। मृतक का शव उनके बिस्तर पर मिला है। मृतक के गले पर गहरा निशान मिला है। घटना की जानकारी होने पर हनुमान गढ़ी के संत महन्त एकत्र हो गए। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *