ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेरठ में अतीक की बहन आयशा के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की मदद करने में आरोपित अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। इस मामले में फरार चल रही आयशा के मेरठ स्थित घर पर प्रयागराज पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा किया।

उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की आर्थिक और भागने में मदद करने के मामले में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी फरार चल रही है। अतीक की बहन की ससुराल मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित भवानीनगर में है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार आरोपित गुड्डू मुस्लिम और असद ने आयशा के घर पर शरण ली थी। इसकी सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी। इससे पता चला कि गुड्डू मुस्लिम लगभग 17 घंटे तक आयशा के घर रहा था और उसे आर्थिक मदद भी दी गई थी।

इसके बाद पुलिस ने अतीक के बहनाई डॉ. अखलाक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आयशा को भी इस मामले में आरोपित बनाया गया। अतीक के बेटे असद का निकाह डॉ. अखलाक की बेटी से तय हो गया था। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में असद मारा गया।

शुक्रवार की देर रात प्रयागराज के धूमनगंज थाने की पुलिस ने मेरठ पहुंच कर आयशा के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। कोर्ट में पेश नहीं होने पर आयशा का मकान कुर्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *