ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एटीएफ की कीमत 749.25 रुपये तक बढ़ी, महंगा हो सकता है हवाई सफर

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने आज विमानन कंपनियों को झटका दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में 749.25 रुपये प्रति किलोलीटर का इजाफा किया है। एटीएफ के दाम में बढ़ोतरी से हवाई सफर महंगा हो सकता है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में हवाई ईंधन 749.25 रुपये बढ़कर 1,01,642.88 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 100,893.63 रुपये था। मुंबई में एटीएफ 707.29 रुपये महंगा होकर 95,173.70 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो कि पहले 94,466.41 रुपये था।

चेन्नई में एटीएफ की कीमत 628.73 रुपये की बढ़त के साथ 1,05,602.09 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है, जो पहले 104973.36 रुपये थी। कोलकाता में इसकी कीमत 684.52 रुपये बढ़कर 1,10,583.13 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है, जो पहले 109898.61 रुपये थी। गौरतलब है कि ऑयल कंपनियों ने अप्रैल में इसकी कीमत में करीब 502.91 प्रति किलोलीटर की कटौती की थी, जबकि मार्च में इसके दाम 624.37 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *