ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधान सभा अध्यक्ष ने जल संसाधन दिवस पर दिया संदेश, पानी की एक-एक बूंद कीमती

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जल संसाधन दिवस पर पानी को लेकर लोगों के लिए संदेश दिया है। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर जागरूकता करने और सामूहिक प्रयास किए जाने की बात कही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जल संसाधन दिवस को लेकर लिखा कि आइए, प्रकृति के अनमोल जल संसाधनों के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाएं। जल की एक-एक बूंद कीमती है इसलिए इसका उपयोग विवेकपूर्ण हो, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *