असम: PM मोदी ने किया AIIMS गुवाहाटी का उद्घाटन

असम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय असम दौरे के पहले दिन गुवाहाटी पहुंचे | असम के वसंत उत्सव ‘रोंगाली बिहू’ के अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी की | पीएम मोदी ने इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया | बता दें कि पीएम मोदी ने इस दौरान गुवाहाटी AIIMS का लोकार्पण किया |

असम में प्रधानमंत्री मोदी ने AIIMS गुवाहाटी का उद्घाटन एवं विकास परियोजनाओं की दी सौगात

इसके अलावा पीएम मोदी ने 500 बेड वाले 3 चिकित्सा महाविद्याालयों को भी असम की जनता को समर्पित किया | पीएम मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअली इन मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया | गुवाहाटी एम्स का निर्माण कामरूप (ग्रामीण) जिले के चांगसारी में हुआ है | यह पूर्वोत्तर का पहला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है, जिसे पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया |

दर्दनाक हादसा! डेयरी फार्म में विस्फोट,18 हजार गायों की मौत

गुवाहाटी एम्स के कार्यकारी निदेशक अशोक पुराणिक ने सम्मेलन में कहा कि पेशेंट केयर सर्विस पिछले साल अगस्त से टेलीमेडिसिन के साथ शुरू हुई थी और स्थानीय निवासियों के लिए सीमित ओपीडी सितंबर में शुरू हुई थी | गुवाहाटी एम्स के अधिकांश क्लिनिकल विभाग कार्य कर रहे हैं और ओपीडी प्रति दिन औसतन 150 रोगियों को संभाल रहा है | उन्होंने कहा कि गुवाहाटी एम्स में फिलहाल मिलने वाली सेवाओं में डे केयर, फार्मेसी, प्रयोगशाला सुविधाएं और रेडियोलॉजिकल जांच शामिल हैं | पीएम नरेंद्र मोदी ने असम एडवांस्ड हेल्थकेयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट की नींव भी रखी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *