ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दर्दनाक हादसा! डेयरी फार्म में विस्फोट,18 हजार गायों की मौत

नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास स्थित एक डेयरी फार्म में विस्फोट से 18000 गायों के मरने की खबर आ रही है | बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया | वहीँ विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को कई घंटों तक कड़ी मसक्कत करनी पड़ी |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट टेक्सास के डिमिट में साउथ फोर्क डेयरी फार्म में हुआ | विस्फोट के बाद किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि यह इतना विकराल रूप ले लेगी | लेकिन दिन बीतने के साथ जब मवेशियों के शव निकलने का सिलसिला शुरू हुआ तो लोगों की आंखें फटी रह गईं | बताया जा रहा है कि इसमें करीब 20 हजार गायों की मौत हुई है |

संवैधानिक भारत के शिल्पकार डा0 आंबेडकर- अरविंद जयतिलक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फार्म हाउस में होलस्टीन और जर्सी गायों का मिश्रण था | अभी तक विस्फोट की जानकारी मिली नहीं है | हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि यह किसी उपकरण में आई खराबी से हुआ है |

बताया जा रहा है कि हादसे के समय गायें दूध निकालने के इंतजार में एक बाड़े में बंधी हुई थीं | ऐसे में उन्हें भागने का मौका नहीं मिल सका | इस आगजनी में फार्म की 90 फीसदी गायों की मौत हो गई |

वहीँ, फायर ब्रिगेड टीम के एक अधिकारी ने बताया कि इस आगजनी में कोई भी इंसान हताहत नहीं हुआ है | डेयरी फार्म का एक कर्मचारी अंदर फंस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया | हालांकि, वो गंभीर रूप से झुलस गया है. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *