• February 11, 2026

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई का हिमंता बिस्वा सरमा पर पलटवार: ‘मेरे बच्चों की जानकारी लीक की, सीएम पद के लायक नहीं’

असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट से सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर हमला बोला है। गोगोई ने सरमा द्वारा अपने परिवार और पाकिस्तानी नागरिक से कथित संबंधों के आरोपों को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट से मुख्यमंत्री के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है। गुवाहाटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी ब्रिटिश पत्नी और बच्चों से जुड़ी निजी जानकारी सार्वजनिक करके नीच हरकत की है।
गोगोई ने कहा, “मुख्यमंत्री ने मेरे बच्चों की जानकारी लीक कर दी। हम भी उनके बच्चों के बारे में जानते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते। उन्होंने साबित कर दिया कि वे मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं हैं। असम शर्मसार हुआ है। सुप्रीम कोर्ट को उनके खिलाफ स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।”मुख्यमंत्री सरमा ने रविवार को विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट जारी कर दावा किया था कि गौरव गोगोई, उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच गहरे संबंध हैं। गोगोई ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि एसआईटी ने कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया। उन्होंने पूछा, “अगर यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, तो मुख्यमंत्री पिछले छह महीनों से चुप क्यों रहे?
10 सितंबर को रिपोर्ट जारी करने का वादा किया था, फिर क्यों देरी?
गोगोई ने एक बार फिर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सरमा के परिवार ने असम में 12,000 बीघा (लगभग 4,000 एकड़) जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने एसआईटी के साथ सहयोग करने की सहमति जताते हुए रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।यह विवाद असम की सियासत में नया तापमान लाया है। गोगोई के तीखे बयानों से विपक्ष ने हमला तेज कर दिया है, जबकि सत्ता पक्ष ने इसे राजनीतिक आरोपों का हिस्सा बताया है। सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान की मांग ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *