ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शीर्ष भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने जीता कांस्य पदक

भारत के शीर्ष शटलर एचएस प्रणय ने शुक्रवार को चल रहे 19वें एशियाई खेलों में बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता।

प्रणय को बैडमिंटन पुरुष एकल सेमीफाइनल में चीन के ली शिफेंग के खिलाफ 0-2 (16-21, 9-21) से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

पहले गेम के ब्रेक में 10-11 से पिछड़ने के बाद, चीनी ली शिफेंग ने 45 मिनट से अधिक समय तक चले मुकाबले में 21-16, 21-19 से जीत हासिल की।

प्रणय ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत की और चीनी खिलाड़ी के खिलाफ 11-10 की बढ़त ले ली। हालाँकि, इसके बाद शिफेंग ने बेहतरीन वापसी करते हुए पहला सेट अपने नाम किया। दूसरा सेट एकतरफा रहा और शिफेंग ने आसानी से दूसरा सेट 21-9 से अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई।

भारत ने अब तक एशियाई खेलों में कुल 90 पदक हासिल कर लिये हैं, जिनमें 21 स्वर्ण, 33 रजत औऱ 36 कांस्य पदक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *