ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

4,669 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना, अभी तक 2.80 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन

जम्मू, 13 जुलाई । पिछले 14 दिनों में 2.80 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन किए हैं जबकि शनिवार को 4,669 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने जो यात्रा के मामलों का प्रबंधन करते हैं ने कहा कि 29 जून को शुरू होने के बाद से 2.80 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा की है।

शनिवार को 4,669 यात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए दो सुरक्षा काफिलों में रवाना हुआ। इनमें से 1,630 यात्री 74 वाहनों के सुरक्षा काफिले में उत्तरी कश्मीर बालटाल बेस कैंप जा रहे हैं। वे सुबह 3.05 बजे जम्मू से रवाना हुए। 3,039 यात्रियों का एक और जत्था 109 वाहनों के एक अन्य सुरक्षा काफिले में सुबह 3.57 बजे दक्षिण कश्मीर नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।

पहलगाम से गुफा तीर्थस्थल की दूरी 48 किलोमीटर है और तीर्थयात्रियों को तीर्थस्थल तक पहुंचने में चार से पांच दिन लगते हैं। बालटाल से गुफा तीर्थस्थल की दूरी 14 किलोमीटर है और तीर्थयात्रियों को दर्शन करने और बेस कैंप पर लौटने में एक दिन लगता है।

इस साल की यात्रा 52 दिनों के बाद 29 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन त्योहारों के साथ संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *