ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा, फ्यूल चार्ज समाप्त करने की घोषणा

प्रदेश में उपभोक्ताओं को अब दो सौ यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर भी फ्यूल चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को फ्री स्मार्टफोन योजना की लांचिंग के मौके पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सभी घरेलू एवं एग्रीकल्चर कैटेगरी के बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज व अन्य चार्ज लगते थे, वो सब समाप्त किये जाते हैं। इसके लिए बिजली कंपनियों को सरकार ढाई हजार करोड रुपये देगी। उन्होंने कहा कि ये लोगों की भी पॉपुलर डिमांड थी। पहले 200 यूनिट तक फ्री था, अब 200 यूनिट की लिमिट हटाकर के तमाम लोगों का कोई फ्यूल चार्ज नहीं लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *