ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत और म्यांमार के बीच मुक्त आवाजाही होगी खत्म

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फैसला किया है कि देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूर्वोत्तर राज्यों में जनसांख्यिकी संरचना को बनाए रखने के लिए भारत और म्यांमार के बीच मुक्त आवाजाही व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारी सीमा को सुरक्षित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय फिलहाल इसे खत्म करने की प्रक्रिया में है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने मुक्त आवाजाही को तत्काल निलंबित करने की सिफारिश की है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गृह मंत्रालय ने म्यांमार से लगती देश की 1643 किमी की सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला किया था। इसके साथ ही निगरानी की सुविधा के लिए सीमा पर एक गश्ती ट्रैक भी बनाया जाएगा। सीमा की कुल लंबाई में से मणिपुर के मोरेह में 10 किमी की दूरी पर पहले ही बाड़ लगाई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *