ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस के थानागाजी से प्रत्याशी कांति मीणा को ग्रामीणों ने दिखाए काले झंडे

थानागाजी के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल मीना को जनसम्पर्क के दौरान काले झंडे दिखाने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार की कुंडला ग्राम की बताई जा रही है। ग्रामीणों के काले झंडे दिखाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में ग्रामीण कांति मुर्दाबाद, कांति भगाओ थानागाजी बचाओ व हरिओम शांति कुआं में पड़े कांति के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि यह ग्रामीण कोन थे और क्यों विरोध कर रहे थे इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है। कांति मीणा थानागाजी से मौजूदा निर्दलीय विधायक है। मीणा के बेटे को चुनाव से पहले भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार किया था। मीणा को।टिकट मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी रोष है क्योंकि कई कांग्रेस कार्यकर्ता यहां से टिकट मांग रहे थे। ऐसे में दबे मन से उनका भी विरोध है। जिस कारण इस बार कांति मीणा को राह आसान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *