ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाकुंभ पहुँचे अखिलेश यादव , संगम में लगाई डुबकी

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव प्रयागराज महाकुंभ आज पहुँच गए. हैं अखिलेश यादव महाकुम्भ पहुँचकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। जिसके बाद अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के स्थपित मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर मालार्पण करने पहुँचे।

बता दें की अखिलेश यादव सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से प्रागराज के लिए उड़ान भरी. प्रयागराज पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह पार्टी नेताओं के साथ मेलाक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने संगम तट पर डुबकी लगाई. संगम में स्नान के बाद अखिलेश मेला क्षेत्र में लगी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा में माल्यार्पण किया . इसके बाद वह सपा के शिविर जाएंगे, जहां वह पार्टी नेता और साधु-संतों से मुलाकात करेंगे. वहीं महाकुंभ में विपक्षी नेताओं के न पहुँचने पर जो सवाल उठ रहे थे. तो अब अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ संगम में डुबकी लगाकर। बीजेपी पर पलटवार किया हैं.

 

देर आए दुरुस्त आए – बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी
अखिलेश यादव के संगम मे स्नान करने पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए, उम्मीद है कि संगम में स्नान के बाद अखिलेश यादव का चित शांत हो जाएगा. गंगा जी में स्नान के बाद मन को शांति मिलती है. अब शायद अखिलेश यादव के मन को शांति मिल जानी चाहिए, क्योंकि पिछले एक महीने से अखिलेश महाकुंभ को लेकर अनर्गल मिथ्या प्रलाप कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अखिलेश हर वक्त कुंभ का अपमान करने की कोशिश करते थे. आज उन्होंने अपनी आंखों से सारी व्यवस्थाएं देखीं हैं तो उम्मीद है कि अब कुंभ को लेकर झूठ बोलना बंद करेंगे, लोगों को डराना बंद करेंगे. कुंभ की व्यवस्था की तारीफ में कुछ शब्द लिखेंगे.वहीं, अखिलेश यादव से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई और गंगा पूजन किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *