ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अखिलेश यादव की पूर्व सांसदों-विधायकों के साथ बैठक शुरू, करेंगे चुनावी रणनीति पर मंथन

लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां को तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को सांसद-विधायकों की बैठक राजधानी लखनऊ सपा मुख्यालय में चल रही है। बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी नेताओं को चुनाव में जीत का मंत्र और रणनीति पर चर्चा करेंगे।

अखिलेश यादव पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गये हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से सीटों पर मंथन और चर्चा के बाद आज पार्टी नेताओं से रूबरू हो रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने मुख्यालय में पूर्व सांसदों, विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में लोकसभा चुनावों से पहले रणनीति चर्चा की जाएगी, ताकि पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाई जा सके।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बैठक में पूर्व सांसद और विधायकों को बुलाया है। इसमें सबसे अहम बात यह है कि जिन सीटों पर सपा के उम्मीदवार हारे थे, उन्हें किस तरह से जीता जाए और जनता के बीच किन-किन समस्याओं लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं से आक्रोश है उस पर होमवर्क करने की रणनीति बनाई जाएगी। बूथ स्तर संगठन की स्थिति को परखा जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव में उतारे जाने वाले पार्टी के उम्मीदवारों को जिताये जाने का मंत्र देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *