ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव आज मना रहे 50 वां जन्‍मदिन, CM योगी ने दी बधाई; बोले-प्रभु श्रीराम से कामना है…

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज अपना 50 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके लिए शुभकामनाओं और बधाइयों का तांता लगा है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने भी अखिलेश यादव को बधाई दी है।

Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव आज मना रहे 50 वां जन्‍मदिन, CM योगी ने दी बधाई; बोले-प्रभु श्रीराम से कामना है...

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज अपना 50 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके लिए शुभकामनाओं और बधाइयों का तांता लगा है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने भी अखिलेश यादव को बधाई दी है। उन्‍होंने एक ट्वीट के जरिए सपा प्रमुख को बर्थडे के मौके पर अपनी बधाई दी।

सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।’

कल्‍याण दिवस के रूप में अखिलेश का जन्‍मदिन मनाएंगे सपाई
उधर, इटावा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता करके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाने की बात कही।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन शनिवार को सपा कार्यालय समेत जिलेभर में सपा कार्यकर्ता मनाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सपा कार्यकर्ता जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाएंगे और जिले भर में जनता के बीच जाकर लोक जन जागरण कार्यक्रम करेंगे।

जिसमें सपा सरकार के समय में हुए विकास कार्य के बारे में जानता को अवगत करवाएंगे। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए व्यापक लोक जागरण अभियान चलाकर आम जनता में चर्चा की जायेगी। लोकसभा चुनाव 2024 को विजय लक्ष्य बनाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया जायेगा। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरण प्रेमी है माँ काली बांह मंदिर परिसर में वृक्षारोपण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *