ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नारी शक्ति से जल शक्ति कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री का स्वागत

लखनऊ, 19 जुलाई। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचें। नारी शक्ति से जल शक्ति कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में आये केन्द्रीय कृषि मंत्री का उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर दोनों मंत्रियों के स्वागत से प्रसन्न केन्द्रीय कृषि मंत्री ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद कृषि मंत्री सीधे हनीमैन चौराहे स्थित एक निजी होटल में आयोजित केन्द्रीय राज्य स्तरीय कार्यशाला नारी शक्ति से जल शक्ति कार्यक्रम में सहभागिता करने निकल गये।इसके अलावा केन्द्रीय कृषि मंत्री

प्राकृतिक खेती पर आधारित “भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति” कार्यक्रम में भी शामिल हाेंगे।

बता दें कि केन्द्रीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों से प्रमुख चिंतकों का शुक्रवार काे उप्र की राजधानी लखनऊ में जुटना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *