ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर हिंसा को लेकर यूपी के बहराइच में ‘आप’ का प्रदर्शन

मणिपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर करीब दो महीने से हो रहे लगातार हिंसा के कारण मणिपुर जल रहा है। वहां के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं एवं करोड़ों की संपत्ति नष्ट हुई हैं। इसके अतिरिक्त हिंसाग्रस्त मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं।

यह बात हैरानी पैदा करती है कि देश के एक राज्य में करीब दो महीने से हिंसा जारी है और लेकिन केंद्र सरकार मौन है। प्रधानमंत्री की चुप्पी एवं निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया। इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में राज्य सरकार की नाकामी भी साफ दिखाई दे रही है। ऐसे माहौल में मणिपुर के नागरिकों की जिंदगी एक खतरनाक दौर से गुजर रही है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर सरकार को तुरंत बर्खास्त करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं महिलाओं के साथ हुए घिनौने कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमारी रस्तोगी ने कहा कि बीते दिन मणिपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा कर उनके साथ गैंगरेप किया गया। महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है।

इस तरह घटना से भारत का नाम पूरे विश्व में खराब हुआ है। इस तरह की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुप्पी साध रखे हैं, जिससे जाहिर होता है कि नरेंद्र मोदी महिला विरोधी हैं। इस तरह घटनाओं के खिलाफ अगर सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो,आम आदमी पार्टी अपने आंदोलन को और तेज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *