ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

AAP बनी राष्ट्रीय पार्टी, सीएम केजरीवाल ने किया संबोधित

दिल्ली: देश में आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व कई राज्यों में होने वाले विधानसभा से पहले आम आदमी पार्टी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। कल देर रात चुनाव आयोग द्वारा किए गए एलान के बाद से AAP काफी उत्साहित है | राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को आज पार्टी मुख्यालय में संबोधित  किया |

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग द्वारा आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने की घोषणा के बाद ट्वीट किया गया था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।’

चीन में नए वायरस का कहर ! एक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *