ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चारधाम : अब तक 30 लाख 27 हजार से अधिक यात्री पहुंचे धाम, 47 लाख से अधिक पंजीकरण

चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के आने से स्थानीय लोग प्रफुल्लित हैं। अब तक 30 लाख 27 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चार धाम में दर्शन कर चुके हैं। इनमें अकेले केदारनाथ में 10 लाख 29 हजार से अधिक यात्री पहुंचे हैं। चार धाम आने के लिए अब तक 47 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

इस वर्ष चारधाम यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं का आना रोजगार और स्वरोजगार के लिहाज से उपयोगी साबित हो रहा है। चारधाम यात्रा बुलेटिन के मुताबिक 21 जून रात्रि बजे तक केदारनाथ में 10 लाख 29 हजार 884 लोग और बदरीनाथ में 8 लाख 98 हजार 221 यात्री, गंगोत्री 5 लाख 41 हजार 287, यमुनोत्री धाम में 4 लाख 69 हजार 378 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा हेमकुंड साहिब में भी 88 हजार 455 तीर्थयात्री आ चुके हैं। अभी चारधाम यात्रा नवंबर तक चलेगी है। ऐसे में इस साल श्रद्धालुओं के आने का नया रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 35 लाख 99 हजार 938 श्रद्धालुओं ने वेब पोर्टल, 8 लाख 96 हज़ार 103 लोगों ने मोबाइल एप और 2 लाख 94 हजार 220 लोगों ने व्हाट्सअप के माध्यम से पंजीकरण कराया है। इस प्रकार अब तक कुल 47 लाख 90 हजार 661 लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

 

 

 


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुरक्षित यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं। अभी तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का दर्शन करना राज्य के लिए अच्छी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *