ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रानीखेत में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, पहले दिन दौड़े 1000 अभ्यर्थी

 कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के सोमनाथ ग्राउंड में मंगलवार से अग्निवीर भर्ती रैली शुरु हो गई है। रैली का शुभारंभ 1.6 किलोमीटर की दौड़ के साथ हुआ।

इसके बाद दौड़ में सफल अभ्यर्थियों का बीम, 9 फीट गड्ढा और जिग जैग बैलेंस टेस्ट हुआ । तत्पश्चात उनके ऊंचाई, सीना और वजन मापने की प्रक्रिया चली। भर्ती रैली में अल्मोड़ा जिले के चार तहसीलों (भिकियासेन,चौखटिया,द्वाराहाट व सल्ट) के लगभग एक हज़ार अभ्यार्थियों की परीक्षा ली गई। यह भर्ती रैली 7 जुलाई तक चलेगी।

इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा ने बताया कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना की ओर से रानीखेत में चल रही मौजूदा अग्निवीर भर्ती रैली के बाद समस्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नर्सिंग असिस्टेंट तथा सिपाही फार्मा के पदों के चयन के लिए दो और भर्ती रैलियां जुलाई के पहले पखवाड़े में रानीखेत में ही आयोजित की जाएंगी।

ताकि इन प्रदेशों के युवाओं को सेना में रहकर देश सेवा का भरपूर सुअवसर मिल सके । उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले कुछ महीनों में उत्तराखंड के नवयुवकों के लिए लैंसडौन और चंपावत में भी भर्ती रैलियां कराई जाएंगी।

रानीखेत में कल से आरंभ हुई अग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से अभ्यर्थियों के लिए आवास आदि की व्यवस्था की गई थी। तड़के ढाई बजे से ही अभ्यर्थी ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान के बाहर लाइन में खड़े होने शुरू हो गए थे। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रानीखेत एस एच ओ की निगरानी में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन के निर्देशन में नायब तहसीलदार की अगुवाई वाला उड़नदस्ता दल भी लगातार निगरानी में जुटा रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *