• May 11, 2026

तेलुगु इंडस्ट्री को बड़ा झटका: अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। युवा अभिनेता Bharath Kanth और प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर Trilok की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस और समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह हादसा हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर बंगलूर गेट के पास एग्जिट नंबर 12 के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि भरत कांत और त्रिलोक कार से नेल्लोर से हैदराबाद लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। Adibatla Police ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हादसा ट्रक की तेज रफ्तार और पीछे से हुई टक्कर के कारण हुआ। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान

सिर्फ 31 साल की उम्र में Bharath Kanth ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई Tenant में अपनी दमदार भूमिका से दर्शकों का ध्यान खींचा था। इसके अलावा वह Gramam और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘गीतांजलि’ तथा ‘पार्वती परमेश्वरलू’ में भी नजर आ चुके थे।

वहीं Trilok तेलुगु सिनेमा के प्रतिभाशाली सिनेमैटोग्राफरों में गिने जाते थे। कैमरे के पीछे उनकी बेहतरीन समझ और विजुअल स्टाइल ने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई थी।

सोशल मीडिया पर शोक की लहर

इस हादसे की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। टॉलीवुड के कई कलाकारों, निर्देशकों और फैंस ने दोनों के निधन पर गहरा दुख जताया है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि दोनों कलाकार अपने करियर के बेहतरीन दौर में थे और उनका इस तरह अचानक चले जाना इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।

फैंस सोशल मीडिया पर दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *