यूपी को निवेश का ‘ग्लोबल हब’ बनाने के मिशन पर: जापान दौरे पर सीएम योगी ने यामानाशी में कहा- प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी, 11 हजार करोड़ के MoU साइन; हाइड्रोजन फैसिलिटी का दौरा
यामानाशी (जापान): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रांत में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश को निवेश के लिए भारत का सबसे उपयुक्त राज्य बताया। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है, जहां निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
सीएम योगी ने यूपी की प्राकृतिक सुंदरता, संसाधनों और विकास की तुलना यामानाशी प्रांत से की। उन्होंने कहा, “जैसे यामानाशी प्राकृतिक रूप से समृद्ध है, वैसे ही उत्तर प्रदेश भी विकास की नई गाथा लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीते 9 वर्षों में प्रदेश की आर्थिक प्रगति तेज हुई है। प्रति व्यक्ति आय लगभग तीन गुना बढ़ी है।”बड़ी चुनौतियों को अवसर में बदलामुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि बड़े प्रदेश की चुनौतियां भी बड़ी हैं, लेकिन सरकार ने इन्हें अवसर में बदल दिया। उन्होंने बताया कि पहले कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन अब सड़कें बेहतर हैं, 24 घंटे बिजली सुनिश्चित की जा रही है, और प्रदेश अब दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश का केंद्र बन चुका है।
जापानी गवर्नर से द्विपक्षीय बैठकयामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात में सीएम योगी ने औद्योगिक निवेश,
तकनीकी सहयोग, कृषि प्रोसेसिंग और हरित ऊर्जा पर विस्तृत चर्चा की। दोनों पक्षों ने पारस्परिक सहयोग को नई दिशा देने और निवेश बढ़ावा देने पर सहमति जताई।
हाइड्रोजन फैसिलिटी का दौरा और स्वच्छ ऊर्जा फोकसदौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कोमेकुरायामा हाइड्रोजन फैसिलिटी (P2G सिस्टम) का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी तकनीकों को समझा। यूपी सरकार ने पहले से ही हरित हाइड्रोजन और सस्टेनेबल एनर्जी पर फोकस किया है, और यह दौरा इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।पहले दिन ही 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावटीम यूपी को जापान दौरे के पहले दिन ही लगभग 11,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले।
विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ MoU साइन किए गए, जिनमें शामिल हैं:
- कुबोता कारपोरेशन
- मिंडा कारपोरेशन
- जापान एविएशन इलेक्ट्रानिक्स इंडस्ट्री सहित अन्य।
ये समझौते ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि मूल्यवर्धन, लॉजिस्टिक्स और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में हैं।यह दौरा (सिंगापुर के बाद जापान) उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने और वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों का हिस्सा है। भारतीय समुदाय और जापानी निवेशकों ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया।