• February 19, 2026

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है।

ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की आशंका है, जिससे फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है।
गरज-चमक और हल्की बारिश का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के उत्तरी इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की उम्मीद है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। आने वाले दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश का अनुमान है। केरल और तमिलनाडु में 20 फरवरी के आसपास गरज-चमक और हल्की बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में बदलाव की संभावना
  • उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट और उसके बाद 5 दिनों तक स्थिर रहने का अनुमान।
  • पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं, फिर 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी।
  • महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है।
  • गुजरात में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की संभावना।
  • मध्य भारत में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान स्थिर, फिर 2-3 डिग्री की गिरावट।
  • गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान स्थिर, फिर 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी।

दिल्ली में हल्की बारिश और येलो अलर्ट


दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान औसत से 3.3 डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग में 0.5 मिमी, पालम में 2.1 मिमी, लोदी रोड में 0.7 मिमी और आयानगर में 0.9 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री (औसत से 4.8 डिग्री अधिक) रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है, जहां औसत AQI 214 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने और मौसम साफ होने की संभावना है।
Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *