अजित पवार की मौत के बाद हुआ एक बड़ा खुलासा ,विमान हादसा के बाद बाहर आया वौइस् रिकॉर्डर का सच!
विमान हादसा मे 28 जनवरी को अजित पवार की मौत हो गई थी। उस से जुडी आज एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जिस विमान से अजित पवार की मौत हुए थी उस विमान का वौइस् रिकॉर्डर आग लगने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के विमान दुर्घटना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 28 जनवरी को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुए Learjet 45 (VT-SSK) विमान की जांच कर रहे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया है।
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जांच
AAIB के अनुसार, विमान में लगे दोनों वॉइस रिकॉर्डर दुर्घटना के बाद लगी आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गए हैं। AAIB ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह से निर्धारित नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार संचालित की जा रही है। विमान में लगे दोनों फ्लाइट रिकॉर्डर आग की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। एजेंसी ने कहा है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और सबूतों पर आधारित होगी। सभी से अपील की गई है कि अटकलें न लगाएं और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।