ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एलन मस्क का एलान, Twitter Ceo से देंगे इस्तीफ़ा, ये होंगी नई CEO

नई दिल्ली: देश और दुनिया में पिछले कई महीनों से ट्विटर में हो रहे उथल- पुथल के बीच ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने आज एक बड़ा एलान दिया है। एलन मस्क ने एलान किया है की जल्द वह ट्विटर CEO पद से इस्तीफ़ा देंगे और उनकी यह जगह कोई दूसरा लेगा | मुश्क ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी | एलन मस्क ने कहा कि एनबीसी यूनिवर्सल एडवरटाइजिंग प्रमुख लिंडा याकारिनो को ट्विटर के सीईओ का पद सौंपा जा सकता है।

मस्क ने अपने ट्वीट में कहा कि वे इस बात से काफी खुश हैं कि उन्होंने नए सीईओ का चयन कर लिया है। मस्क के अनुसार नई सीईओ 6 हफ्तों के अंदर ही अपना काम संभाल लेगी। इसी के साथ ट्वीटर में मस्क की भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और सीटीओ की होगी।

भैरव कालाष्टमी आज, जानें भैरव की पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त …

डिजिटल विज्ञापन में महारत रखती हैं लिंडा …

लिंडा के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे साल 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल कंपनी के साथ काम कर रही हैं। कंपनी में उनकी वर्तमान भूमिका वैश्विक विज्ञापन और साझेदारी विभाग की अध्यक्ष बताई गई है। इससे पहले, उन्होंने कंपनी के केबल एंटरटेनमेंट और डिजिटल विज्ञापन बिक्री विभाग में भी कार्य किया था।
इससे पहले लिंडा याकारिनो ने टर्नर कंपनी में 19 वर्षों तक काम किया था। यहां भी उन्होंने विज्ञापन बिक्री, विपणन और अधिग्रहण विभाग में कार्यकारी उपाध्यक्ष यानी सीओओ विज्ञापन के रूप में काम किया था।

एक बिजनेस रिपोर्ट के अनुसार याकारिनो ने पिछले दिनों अपने दोस्तों से कहा था कि वह ट्विटर की सीईओ बनना चाहती है, जिसे अब मस्क जल्द ही पूरा कर सकते हैं। मस्क की समर्थक रही लिंडा ने कहा कि मस्क को अपनी कंपनी को बेहतर करने के लिए उन्हें समय देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *