ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अयोध्या: रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर राजनाथ सिंह मुख्य यजमान, तीन दिवसीय समारोह 31 दिसंबर से

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ (प्रतिष्ठा द्वादशी) पर आयोजित मुख्य अनुष्ठान के यजमान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। उनकी सहमति मिल चुकी है और वे 31 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। तीन दिवसीय मुख्य आयोजन 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 27 दिसंबर से रामलला का मंडल पूजन अनुष्ठान शुरू होगा, जो जगद्गुरु माध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ के निर्देशन में 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान षोडशोपचार पूजन और महाभिषेक का सजीव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी

  • 29 दिसंबर से: जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य के श्रीमुख से रामकथा, पूर्णाहुति 2 जनवरी को।
  • छत्तीसगढ़ की मंडली द्वारा राम जन्म से लंका विजय तक की लीला पर आधारित नृत्य नाटिका (दो दिन)।
  • 31 दिसंबर: भजन सम्राट अनूप जलोटा की भजन प्रस्तुति।
  • 1 जनवरी: बॉलीवुड गायक सुरेश वाडेकर की प्रस्तुति।

सभी कार्यक्रम अंगद टीला परिसर में आयोजित होंगे। ट्रस्ट की बैठक में इनकी मंजूरी दी गई।

ध्वजारोहण समीक्षा और आगे की योजना
ट्रस्ट बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में 190 फीट ऊंचाई पर तिरक्षा (डायग्नल) ध्वजारोहण की समीक्षा हुई। देश में पहली बार हुआ यह आयोजन सेना की मदद से सफल रहा। सेना के जवान किसी आकस्मिक स्थिति के लिए दूसरे तल पर मौजूद थे।मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण पूरा हो चुका है, लेकिन शेषावतार सहित परकोटे के छह मंदिरों में बाकी है। सेना से ट्रेनिंग लेकर इनका ध्वजारोहण किया जाएगा। परकोटा और सप्त मंडपम में श्रद्धालुओं के दर्शन की प्लानिंग चल रही है।
निर्माण कार्य अपडेट

  • 500 दर्शकों की क्षमता वाला प्रेक्षागृह, अतिथि गृह (विश्राम गृह, रात्रि निवास नहीं) और ट्रस्ट कार्यालय का निर्माण जारी।
  • रामलला के अस्थाई मंदिर और हुतात्मा कारसेवकों के स्मारक का कार्य मार्च 2026 तक पूरा होगा। भवन निर्माण समिति चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी।
  • मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था (एडीशनल एसपी, सीओ आदि) भविष्य में भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *