ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

IPL 2023 : CSK और LSG का मुकाबला आज, बारिश न डाल दे खलल

IPL 2023: IPL 2023 संस्करण का 45 वां मुकाबला आज लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है | आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा | इस मैच में दोनों ही टीमें अपना हिसाब बराबर करने उतरेगी | इसी सीजन में चेन्नई के विरुद्ध पहले मैच में जहाँ लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा था वहीँ अब लखनऊ की टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी | वहीँ धोनी की टीम चेन्नई इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी | जबकि लखनऊ चेन्नई को मात देकर पॉइंट टेबल में पहला स्थान हासिलकरना चाहेगी | दोनों ही टीमों में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनके बीच रोचक जंग देखने को मिलेगी |

Weather: प्रदेश में अगले हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें मौसम का हाल

लखनऊ और चेन्नई के बीच खेले जाने वाले मैच में बदल छाये रहने की संभावना है | विभाग के अनुसार आज भी बारिश के पूरे आसार है | अनुमान के मुताबिक आज यहां तेज बारिश भी हो सकती है। देश के इस हिस्से में पिछले कई दिनों से कई शहरों में बारिश होती आई है और लखनऊ भी इस मौसम से अछूता नहीं है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ये बारिश कुछ ओवर का नुकसान करती है या फिर फैंस को उससे भी ज्यादा निराशा हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *