ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्र का बड़ा फैसला, सरकार ने 14 पाकिस्तानी मैसेंजर एप को किया बैन

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर कड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है | मोदी सरकार ने भारत में चल रहे पाकिस्तानी एप के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने आईबी के इनपुट पर पकिस्तान से संचालित 14 मैसेंजर एप को बैन कर दिया है। बता दें कि जानकारी साझा करने के लिए आतंकी इन मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल करते थे।

14 मोबाइल मैसेंजर एप्लिकेशन को किया बैन…

दरअसल, खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 14 मोबाइल मैसेंजर एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। सूत्रों ने कहा इन एप का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने के लिए किया जाता था।

श्रमिक वर्ग की सुध लेने की जरुरत-अरविंद जयतिलक

सूत्रों के मुताबिक, इन एप्लिकेशन का इस्तेमाल कश्मीर में आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स के साथ संवाद करने के लिए करते थे। एक अधिकारी ने कहा- एजेंसियां ओवरग्राउंड वर्कर्स और आतंकवादियों द्वारा आपस में संवाद करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चैनलों पर नजर रखती हैं। एक बातचीत को ट्रैक करते समय एजेंसियों ने पाया कि मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं और इस पर हो रही गतिविधियों को ट्रैक करना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *