ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच लंदन में ही हैं विराट-अनुष्का, क्रिकेट से दूरी बना कर रहे हैं ये काम

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान किया था। इस खबर ने सिर्फ क्रिकेट जगत में बल्कि उनके फैंस को हैरान कर दिया था। अब हाल में लंदन में उनके सन्यास के बाद पहली टेस्ट सीरीज खेली जानी है। खास बात ये है कि इस समय विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में ही हैं। क्रिकेट स्टेडियम से थोड़ी दूरी पर ही।

लंदन में ही हैं विराट और अनुष्का

खबर के मुताबिक विराट कोहली, पत्नी अनुष्का और बच्चों के साथ लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं। क्रिकेटर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी इस सीरीज के दौरान लंदन में ही रहेंगे। लेकिन दोनों लाइमलाइट और क्रिकेट से दूरी बनाते हुए परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

लंदन में हुए शिफ्ट?

कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं। दोनों अक्सर मुंबई वाले अपने घर में आते-जाते रहते हैं। आईपीएल के दौरान पूरा परिवार भारत में ही था। अब दोनों वापस लंदन चले गए हैं। स्टार कपल लंदन की गलियों में समय बिताते हुए की तस्वीरें भी शेयर कर चुके हैं।

फैमिली टाइम

वर्क फ्रंट की बात करें तो आईपीएल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट परिवार के साथ बिजी हो गए हैं। वहीं अनुष्का शर्मा लंबे समय से अपनी फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। उन्हें महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में देखा जाना था, लेकिन फलम से जुड़ी कोई बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है। ऐसा भी कहा गया था कि ये फिल्म बंद हो गई है। ऐसे में फैंस अनुष्का को किसी नए प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की प्राथमिकता उनके दोनों बच्चे बने हुए हैं।

खबर के मुताबिक विराट कोहली, पत्नी अनुष्का और बच्चों के साथ लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं। क्रिकेटर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी इस सीरीज के दौरान लंदन में ही रहेंगे। लेकिन दोनों लाइमलाइट और क्रिकेट से दूरी बनाते हुए परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *