मवेशियों की हत्या को लेकर और कड़े होंगे कानून, सीएम हिमंता ने गिरफ्तारियों के बाद किया बड़ा ऐलान

Assam News: असम के सीएम हिमंता बिसवा सरमा ने हाल ही में हुई गिरफ्तारियों के बाद ऐलान किया है कि मवेशियों की हत्या से जुड़े कानून को ज्यादा सख्त किया जाएगा।

Assam News: असम में पूजा स्थलों के पास संदिग्ध मवेशियों के अवशेष बरामद होने की कई घटनाएं सामने आई है, जिसके गोमांस और मवेशियों के मुद्दे पर नए सिरे से राजनीति शुरू हो गई है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार असम मवेशी संरक्षण अधिनियम, 2021 के प्रवर्तन को कड़ा करेगी, जबकि असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने अगले साल होने वाले चुनावों से पहले इन घटनाओं में बीजेपी की संलिप्तता का आरोप लगाया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो हफ़्तों में असम के धुबरी, ग्वालपाड़ा और लखीमपुर में कम से कम 72 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इन तीन अलग-अलग घटनाओं में पहले दो स्थानों पर मंदिरों के पास और लखीमपुर में एक नामघर (सामुदायिक प्रार्थना कक्ष) के पास संदिग्ध मवेशियों के अवशेष बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *