ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कर्नाटक: सीएम ने भरी हुंकार, कहा- ‘धर्म के आधार पर आरक्षण भारत के संविधान के खिलाफ’

कर्नाटक: प्रदेश के मुखिया और हिंदत्वादी छवि के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ आज कर्नाटक दौरे पर है | सीएम योगी भाजपा के स्टार प्रचारक की सूची में शामिल है | योगी आज मांड्या में रोड शो करेंगे, बसवाना बगेवाड़ी में एक रैली करेंगे और साथ ही विजयपुर के इंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि मांड्या में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।मांड्या में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस विकास की बात कर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन उनकी विकास की हकीकत क्या थी, पंचवर्षीय योजना।

गौरतलब है कि सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय में एक योजना को पूरे होने में 5 वर्ष लग जाते थे लेकिन केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद वही योजनाएं वर्षीय हो गयी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *