ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य कामेश्वर चौपाल का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुआ निधन

लखनऊ, 7 फरवरी। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य कामेश्वर चौपाल के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट के जरिए दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित रहा। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

पीएम मोदी ने क‍िया ट्वीट

उन्‍हाेंने ट्वीट कर ल‍िखा- ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक अनन्य रामभक्त थे, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया। दलित पृष्ठभूमि से आने वाले कामेश्वर जी समाज के वंचित समुदायों के कल्याण के लिए भी हमेशा याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!’

सीएम योगी ने कहा

“विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य एवं 9 नवम्बर 1989 को आयोजित ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह में पूज्य संत गण की उपस्थिति में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रथम शिला रखने वाले परम राम भक्त श्री कामेश्वर चौपाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका पूरा जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित रहा। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

बता दें कि राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है।  अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका अहम रही थी। उन्होंने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *