ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरियाणा-जम्मू कश्मीर चुनाव के नतीजों के बीच चिराग पासवान का बयान, जानें पीएम मोदी और बीजेपी को लेकर क्या कहा

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बीजेपी ने कड़ी मेहनत की है और जनता बीजेपी और पीएम मोदी पर भरोसा करती है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा चुनाव के नतीजे उनके पक्ष में होंगे। चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) ने दोनों राज्यों में किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ा है। हालांकि, चिराग ने अपने एनडीए गठबंधन के सहयोगी भारतीय जनता पार्टी की जीत की उम्मीद जताई है।

चिराग ने भले ही बीजेपी के पक्ष में नतीजे आने की उम्मीद जताई हो, लेकिन शुरुआती रुज्ञान में नतीजे उनके खिलाफ ही आए हैं। हरियाणा में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन आगे दिख रहा है। यहां भी कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर सरकार बना सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *