ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चाकू दिखा बैंक लूट का प्रयास,सायरन बजते ही फरार

पूर्णिया, 2 सितंबर । पूर्णिया शहर में एक बार फिर बैंक लूट की वारदात का प्रयास किया गया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे ईएसएएफ माइक्रो फाइनेंस बैंक में एक बदमाश घुस आया और चाकू दिखाकर कैशियर से पैसे मांगने लगा। घटना के अनुसार बैंक के प्रभारी मैनेजर अजय कुमार के अनुसार बदमाश एक बैग लेकर आया था और कैशियर से पैसे मांगने लगा। हालांकि, कैशियर ने तत्काल ही बैंक के सायरन का बटन दबा दिया और सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनकर बदमाश घबरा गया और जो बैग उसने कैशियर को दिया था, वह वापस ले लिया। बदमाश तुरंत बैंक से बाहर निकला और थोड़ी दूर जहां उसकी फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक खड़ी थी, उस पर सवार होकर फरार हो गया।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है और शहर की नाकेबंदी कर दी है। बैंक प्रशासन के मुताबिक, उस समय करीब 20 लाख रुपये बैंक में मौजूद थे, लेकिन बदमाश उन्हें लूटने में नाकाम रहा। यह पूर्णिया में पिछले कुछ महीनों में सामने आई दूसरी बड़ी बैंक लूट की कोशिश है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच में जुट गई है और बदमाश की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इस घटना से एक बार फिर पूर्णिया में बढ़ते अपराध और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *